Champawat News: विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
चम्पावत, जुलाई 31 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग के समग्र कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं, पीएम पोषण योजना, समग्र शिक्षा अभियान, पेयजल, बाउंड्री वॉल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, मिड-डे मील तथा आपदा से प्रभावित विद्यालयों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का अभाव है, वहां संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.