चम्पावत, नवम्बर 14 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। बलिदानी सैनिक शिरोमणि चिलकोटी बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट ने जीआईसी किमतोली में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी जानकारी दी। कुमाऊं इंस्ट्रूमेंट एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज के स्वामी बंशीधर चिलकोटी ने हारमोनियम, तबला और अन्य वाद्य यंत्र भेंट किए। ट्रस्ट के संस्थापक जनार्दन चिलकोटी ने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित करने की अपील की। यहां सह संस्थापक नारायण दत्त चिलकोटी, प्रेमा चिलकोटी, सतीश जोशी, कैलाश गिरी, दिनेश जोशी, महरोज मियां, भूपेंद्र देव, आशा राय, पुष्कर राम, सोनिका, इंदु जोशी, सीमा पांडेय, प्रकाश कुमार, भगवती प्रसाद, माधो सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...