चम्पावत, सितम्बर 2 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत एसएसजे कैंपस में एआई और डाटा एनालिटिक्स विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि सेतु आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजशेखर जोशी ने विद्यार्थियों को एआई के विकास, वर्तमान उपयोग और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में एआई तेजी से जीवन का अहम हिस्सा बन रहा है। कहा कि आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, प्रशासन और रोजगार के क्षेत्र में इसके व्यापक प्रभाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपडेट रखने और एआई व डाटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में दक्षता हासिल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को दी एआई की जानकारी यह भी पढ़ें- Purnia News: रोजगार मेले के बाद बेटियों के लिए एआई प्रशिक्षण की तैयारी तेज, अब...