चम्पावत, अगस्त 30 -- Champawat News: सतीश जोशी, टनकपुर। विजन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत जिले स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया में विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर सफलता हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि के साथ विज़न पब्लिक स्कूल ने जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। चयनित खिलाड़ियों में आराध्या बिष्ट, उन्नति राय, ​निहारिका पंत, ​भावेश मेहरा, उदित रावत, श्रेयांश नौटियाल, अनंत गड़कोटी, ​वंश करायत, अंश कलौनी, ​आयुष पचौली और ​अखिल सिंह महर शामिल हैं। प्रधानाचार्य एडवोकेट नवल किशोर तिवारी और प्रबंधक अजय देउपा ने बच्चों की लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्...