चम्पावत, सितम्बर 22 -- Champawat News: टनकपुर। टनकपुर में चोरों ने दो वाहनों से कॉपर का तार और डीजल चोरी कर लिया। वाहन स्वामी ने इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी है। वाहन स्वामी सुनील चौहान ने बताया कि उनके चार वाहन पूर्णागिरि मार्ग में खड़े थे। रविवार रात चोरों ने दो वाहन से कॉपर के तार और एक वाहन से डीजल चोरी कर लिया। उन्होंने चारों को पकड़ने की मांग की है। इधर कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Palamu News: हाईवा से बैटरी की चोरी की शिकायत दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...