चम्पावत, अगस्त 13 -- Champawat News: सतीश जोशी, टनकपुर। थ्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शारदा कॉरिडोर के तहत बन रही सुरक्षा दीवार में उनकी जरूरतों को ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। थ्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन मे कहा है कि टनकपुर शारदा रिवर फ्रंट कॉरिडोर परियोजना के तहत सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। लेकिन दीवार निर्माण में उनकी सुविधा और आवागमन का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। कहा कि ग्रामीणों के निकास और आवागमन मार्ग को बंद किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग संकरा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि इससे पूर्व कार...