Champawat News: वन विभाग ने झालाकूड़ी में आयोजित की जन चौपाल
चम्पावत, जुलाई 26 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। वन विभाग की ओर से विकासखंड के ग्राम झालाकुड़ी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर समाधान किया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं, वन अधिकारों तथा विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जन चौपाल के दौरान ग्राम सभा के हक-हकूक के अंतर्गत 4.3 घन मीटर निःशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराई गई। साथ ही ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि भविष्य में आवश्यकता होने पर ग्राम सभा को रियायती दरों पर भी लकड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त वन पंचायत से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव भी पारित किए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को नाप भूमि में स्थित वृक्षों के पातन की प्रक्रिया, वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.