Champawat News: वन विभाग ने जागरुकता अभियान चलाया
चम्पावत, अक्टूबर 14 -- Champawat News: चम्पावत। वन विभाग ने जीआईसी दियूरी में जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और जंगल से होने वाले लाभों की जानकारी दी। रेंजर बृजमोजन टम्टा ने जंगली जानवरों से दूरी बनाने, जंगल में समूह में जाने, अंधेरा होने के बाद बाहर नहीं निकलने, घर और गांव के आसपास झाड़ियों का कटान करने को कहा। उन्होंने जंगल को बचाने के लिए प्रेरित किया। यहां उप वन क्षेत्राधिकारी चतुर सिंह महर, वन बीट अधिकारी बलवंत भंडारी, प्रधानाचार्य सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.