Champawat News: वन भूमि के लंबित प्रकरण जल्द निपटाएं
चम्पावत, अक्टूबर 29 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। डीएम मनीष कुमार ने वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। चम्पावत कलक्ट्रेट में गुरुवार को वन भूमि हस्तांतरण के मामलों को लेकर बैठक हुई। इसमें सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा की गई। डीएम ने वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में आपसी समन्वय बनाने के निर्देश दिए। केंद्र, नोडल और वन विभाग स्तर पर लंबित प्रस्तावों का तत्काल निस्तारण करने को कहा। परिवेश पोर्टल पर दर्ज सभी लंबित ऑनलाइन औपचारिकताओं को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। बताया गया कि चम्पावत वन प्रभाग के 30, तराई पूर्वी वन प्रभाग के पांच और हल्द्वानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.