चम्पावत, जुलाई 8 -- Champawat News: लोहाघाट, संवाददाता। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर लोहाघाट पहुंचे। इस दौरान वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हिकरण की मांग की। दर्जाधारी ने मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया। लोहाघाट पालिका सभागार में बुधवार को दर्जाधारी हुकुम सिंह कुंवर से लोगों ने मुलाकात की। लोगों ने बताया कि कई वास्तविक राज्य आंदोलनकारी का अभी तक चिन्हिकरण नहीं हो सका है। इससे लोगों में निराशा है। दर्जा धारी हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण के लिए ड्राफ्ट बनाया जा रहा है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, दीपक जोशी, मोहित पाठक, योगेश मेहता, सचिन जोशी, राजू गड़कोटी, गोविंद ब...