चम्पावत, जुलाई 7 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। बाराकोट में इजड़ा के लोहाश्री तोक स्थित काल्दयो देवता मंदिर के लिए पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से अब मंदिर तक पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। ग्रामीण बालादत्त, जगदीश चंद्र, मोहन चंद्र, पुष्कर दत्त, नवीन चंद्र, खिलानंद पंत, प्रकाश चंद्र, चंद्रशेखर, तारादत्त और कैलाश चंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...