चम्पावत, अक्टूबर 11 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट अंतर्गत फोर्ती स्थित तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए कुल 60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत फोर्ती स्थित त्यौंदर बाबा मंदिर के लिए 20 लाख रूपये, भूमिया बाबा मंदिर के लिए 20 लाख रूपये तथा महारुद्र मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।डीएम मनीष कुमार ने कहा कि जनपद चम्पावत के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन मंदिरों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से क्षेत्र के आर्थिक विकास एवं स्वरोजगार की संभा...