Champawat News: लोहाघाट में 14 नाबालिग वाहन चलाते मिले
चम्पावत, सितम्बर 12 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। लोहाघाट पुलिस ने 14 नाबालिगों को दोपहिया वाहन चलाते पकड़ा। इस दौरान 4500 रपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों को थाने में बुला कर नसीहत दी। लोहाघाट में पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसपी रेखा यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में 14 नाबालिग दोपहिया वाहन चलाते पकड़े गए। उन्होंने बताया कि इन 14 में से पांच के कोर्ट के चालान किए। जबकि शेष नौ से 4500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि सभी नाबालिगों के परिजनों को थाने में बुला कर नसीहत दी गई। उन्होंने भविष्य में नाबालिगों को वाहन देने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसपी ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान भविष्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.