चम्पावत, अक्टूबर 8 -- Champawat News: लोहाघाट, संवाददाता। लोहाघाट में दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्तूबर को होगा। महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। आयोजकों ने विभागों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया। लोहाघाट में मां दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति गोरखा नगर 26वें मां दुर्गा महोत्सव का आयोजन करेगी। समिति अध्यक्ष राजू सार्की के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। बताया कि महोत्सव में खेल, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। बताया कि 11 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे महोत्सव का शुभारंभ होगा। मुख्य आकर्षण 19 अक्टूबर को गोरखा नगर में दुर्गा पूजन होगा। तैयारी में कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा, कोषाध्यक्ष शिवम सार्की, उपाध्यक्ष सचिन गोरखा, सचिव पवन बहादुर, अजय गोरखा, संजय थापा, सुमित सार्की, शर...