Champawat News: लोहाघाट में वायुरथ महोत्सव की तैयारी शुरू
चम्पावत, अगस्त 3 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। सुंई और बिशंग गांव में वायुरथ महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस दौरान महोत्सव समिति ने आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया। महोत्सव में शैक्षिक और खेल गतिविधियां होंगी। सुंई के आदित्य महादेव मंदिर में सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्क़तिक खेल समिति की बैठक हुई। बताया कि 23 अगस्त को छह दिनी वायुरथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। पहले दिन मां भगवती गुप्त प्योला और मनोकामना कलश यात्रा निकाली जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विकास प्रदर्शनी, स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण, आपदा प्रबंधन, रक्तदान, शैक्षिक व खेल प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे। 28 अगस्त को रक्षा बंधन के किमी की वायुरथ यात्रा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.