चम्पावत, अगस्त 30 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। ऋषेश्वर मंदिर लोहाघाट में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जारी है। कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को पुरोहित प्रकाश पुनेठा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा व्यास आचार्य बृजराज पार्थ सारथी ने प्रवचन करते कहा कि सब पर ठाकुर जी की कृपा है। जिसकी वजह से सब लोग कथा का आनंद ले रहे है, क्योंकि जिन्हें गोविन्द प्रदान करते है जितना प्रदान करते है उसे उतना ही मिलता है। यजमान लक्ष्मण सिंह पुजारी और चंद्रशेखर बगौली रहे। संयोजक नाथूराम राय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर नवीन मुरारी, कैलाश बगौली, प्रकाश बोहरा, कमल राय, गोविंद बोहरा, दिनेश ढेक, खड़क सिंह, महेश सुतेड़ी, भीम सिंह बोहरा, कुलदीप राय, बसंत ओली,दीवान पुजारी, देव सिंह पुजारी आदि मौजूद रहे।

हिंद...