चम्पावत, नवम्बर 10 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। लोहाघाट में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। चार दिनो तक चलने वाले इस पर्व में व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करेंगे। राजू चौहान, दिनेश लाल, हरीश प्रसाद, कमलेश चौरसिया, प्रकाश साह, बिट्टू कुमार,दीपक कुमार और वेद प्रकाश ने बताया कि छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगी। 14 नवंबर को खरना के दिन पूरे दिन उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर का प्रसाद बांटा जाएग। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- छठ पूजा तिथि 2026: कब से शुरू होगी षष्ठी तिथि, छठ पूजा पर शाम को कितने बजे दें सूर्य को अर्घ्य इसके पारण के साथ चार दिनी व्रत का समापन होगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: छठ प...