Champawat News: लोहाघाट में गुलदार ने छात्र को मौत के घाट उतारा
चम्पावत, नवम्बर 5 -- Champawat News: लोहाघाट, संवाददाता। लोहाघाट के सुंई डुंगरी गांव में गुलदार ने सातवीं में पढ़ने वाले एक 13 वर्षीय छात्र को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार देर रात ग्रामीणों को छात्र का क्षत विक्षत शव मिला। छात्र रायकोट में लगे मेले से घर वापस लौट रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोहाघाट के सुंई डुंगरी गांव में बुधवार देर रात गुलदार ने सातवीं में पढ़ने वाले 13 वर्षीय हर्षित पुजारी को निवाला बना लिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि चार नवंबर की देर शाम करीब साढ़े छह बजे सुंई डुंगरी निवासी हर्षित पुजारी पुत्र गंगा दत्त पुजारी रायकोट से मेला देख कर घर लौट रहा था। देर तक घर नहीं पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.