चम्पावत, नवम्बर 14 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। पूर्वांचल की महिलाओं ने छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना पर्व मनाया। व्रती महिलाओं ने उपवास रखने के साथ छठी मैया की पूजा की। इसके बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण किया। व्रती निशा चौरसिया, सुगंधी देवी, पुष्पा देवी और नीमा कुशवाहा ने बताया कि छठ का व्रत संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना के लिए किया जाता है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार के खुशहाल जीवन की कामना के साथ पूरी श्रद्धा से यह व्रत रखती हैं। यह भी पढ़ें- छठ में खरना पर गुड़ की खीर खाकर ही क्यों शुरू होता है 36 घंटे का निर्जला व्रत? जानें वजह यह भी पढ़ें- खरना के दिन बेदी बनाना क्यों माना जाता है शुभ? जानें छठी मैया के आसन से जुड़ी परंपरा यह भी पढ़े...