चम्पावत, जुलाई 14 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट उप जिला अस्पताल से एक साथ आठ डॉक्टरों का तबादला किए जाने से लोग भड़क उठे। विरोध में लोहाघाट संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने तबादला रुकने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की बात कही। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में में मंगलवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले चार चिकित्सकों के तबादले के आदेश आए। अब चार और डॉक्टरों के तबादले के आदेश आए हैं। कहा कि वर्तमान में अस्पताल में व्यवस्थाएं सुचारु चल रही थी। लेकिन चिकित्सकों के जाने के बाद अस्पताल फिर से रेफर सेंटर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है उनकी धरना जारी रहेगा। यहां राजकिशोर साह, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, ...