चम्पावत, अक्टूबर 10 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने पर 13 लोगों के चालान किए। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान 13 लोगों के 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, पिलाने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। टीम में एसआई कुंदन सिंह बोरा, एसआई सोनिका जोशी, हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह, कांस्टेबल विजय रजवार और मनोहर परवाल शामिल रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...