चम्पावत, अक्टूबर 8 -- Champawat News: लोहाघाट। लोहाघाट पीजी कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग ने गढ़भोज किया। इस दौरान भट्ट की दाल, चावल की रोटी, स्यांली, भांग की चटनी आदि पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन तैयार किए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की भावना ने प्रथम, अंजली सामंत ने द्वितीय तथा प्रथम सेमेस्टर की भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक डॉ. लता कैड़ा, डॉ. विभा पांडेय, डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. केसी जोशी, डॉ. विद्या कुमारी,डॉ. उमा कांडपाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...