Champawat News: लोहाघाट के फोर्ती गांव शिव महापुराण कथा शुरू
चम्पावत, अगस्त 9 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। नगर से लगी ग्राम सभा फोर्ती स्थित त्यौंदर बाबा मंदिर में आठ दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गई है। रविवार को शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधजकर गांव के प्राकृतिक जलस्रोत से विभिन्न मंदिरों होते हुए कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने देव आधारित मंगल गीतों का गायन किया, जबकि पुरुषों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। कथा स्थल पर पुरोहित हेमचंद्र उप्रेती ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दोपहर बाद कथावाचक व्यास योगेश कृष्ण शास्त्री ने शिव महापुराण कथा का प्रवचन करते हुए इसके धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के मुख्य यजमान हरीश देव, सुंदर देव और बलवंत सिंह देव रहे। इस मौके पर बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.