Champawat News: ललुवापानी-बनलेख-जयगाव-जैंतोली मोटर मार्ग का संयुक्त निरीक्षण
चम्पावत, जुलाई 28 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता,निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट, एआरटीओ चम्पावत तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड ने ललुवापानी-बनलेख मोटर मार्ग से जयगांव-जैंतोली मोटर मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्ग के प्रारंभिक लगभग 400 मीटर हिस्से में सड़क का ढाल अत्यधिक तीव्र पाया गया। इसे देखते हुए डीएम ने आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थान पर आवश्यकतानुसार क्रैश बैरियर लगाए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मार्ग की संपूर्ण लंबाई में विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारें एवं काजवे पाए जाने पर संबंधित विभागों को उनका शीघ्र निरीक्षण कर आख्या रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.