Champawat News: लड़ीधुरा मंदिर में पौधरोपण किया
चम्पावत, अगस्त 3 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। बाराकोट के लड़ीधुरा मंदिर में वन विभाग ने पौध रोपण किया। रेंजर रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा वन पंचायत पम्दा के ग्रामीणों ने रीठा, तेज पत्ता, बाज, फल्याट, टून और अंगु के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में सरपंच मोहन जोशी, वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी, वन दरोगा नंदा बल्लभ, वन बीट अधिकारी रमेश त्रिवेदी, निशा मेहता, हेमा बोहरा, केशव दत्त, दीवान सिंह, जगत महर, गोकुल सिंह, कमल कालाकोटी, जगदीश चंद्र तथा अनीश खान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.