चम्पावत, जुलाई 17 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत की ग्राम पंचायत ढकना बडोला के रौखेत तोक तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। रौखेत तक मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आसपास के सभी तोकों तक सड़क सुविधा पहुंचने के बाद भी रौखेत में सड़क नहीं होने से ग्रामीणोँ को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की मांग पर जिला प्रशासन की ओर से चालू वित्तीय वर्ष की जिला योजना में रौखेत के लिए सड़क की मंजूरी मिली है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया के अनुसार जिला योजना में रौखेत के लिए मिली सड़क की मंजूरी के बाद टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...