चम्पावत, सितम्बर 24 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के रौशाल में आयोजित तीन दिवसीय कुमाऊं एकता महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। लोक गायिका दीक्षा तोमक्याल , कैलाश कुमार के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। महोत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री हुकम सिंह कुंवर ने किया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के मोहन सिंह ढेक और मोहित पाठक मौजूद रहे। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दलनायक भैरव राय के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने कार्यक्रम की शुरुआत त्रिजुगी नारायण के साथ किया। कलाकारों ने ते...