Champawat News: रोडवेज मजदूर संघ का धरना स्थगित
चम्पावत, नवम्बर 2 -- Champawat News: प्रेम सिंह धामी, टनकपुर। टनकपुर में रोडवेज मजदूर संघ का धरना स्थगित कर दिया गया है। विधायक प्रतिनिधि के आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना स्थगित किया। मांगों को लेकर दस दिन से कर्मचारी धरना दे रहे थे। टनकपुर में सोमवार को रोडवेज मजदूर संघ ने दसवें दिन भी धरना दिया। प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि विशेष श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन और समय पर वेतन भुगतान करने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार अपरान्ह में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री से वार्ता हो चुकी है। जिसके बाद संघ ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.