Champawat News: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने अमर
चम्पावत, सितम्बर 11 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अमर सिंह को लगातार चौथी बार निर्विरोध शाखा अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को चुनाव प्रभारी एनडी जोशी और सतीश पांडेय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान उपाध्यक्ष पद पर आत्म प्रकाश व नरेश कुमार, मंत्री में शुभम कापड़ी, संयुक्त मंत्री में राहुल यादव व रोहित चंद, कोषाध्यक्ष में प्रकाश जोशी, संगठन मंत्री में दिनेश थुवाल, लेखा परीक्षक कपिल वर्मा, क्षेत्रीय सहायक में सूरज भान सिंह, कैलाश मुरारी, जगतार सिंह को चुना गया। रविन्द्र फर्त्याल, नारायण धौनी, योगेश सिंह और सतीश जोशी सदस्य मनोनीत किए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.