Champawat News: रोजगार मेले में 26 का चयन किया
चम्पावत, अगस्त 25 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। देवीधुरा के बग्वाल मेले में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स पंतनगर और क्वैस ग्रुप ने शिरकत की। दोनों कंपनी के प्रतिनिधियों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 26 युवाओं का अप्रेंटिस के लिए चयन किया। मेले में प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश चंद्र, राकेश शर्मा, देवेंद्र सिंह बिष्ट और चंद्रशेखर जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.