चम्पावत, सितम्बर 29 -- Champawat News: लोहाघाट, संवाददता। बाराकोट के ग्रामीणों ने रैघांव-कुरतोली सड़क में डामर करने की मांग की है। डामर नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक किमी लंबी सड़क में बारिश के दौरान आवाजाही करना जोखिम भरा हो जाता है। बताया कि कुरतोली तोक के ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। इस सड़क से करीब 30 परिवारों की 150 की आबादी जुड़ी हुई है। जीत सिंह अधिकारी ने बताया कि 2021 में रैघांव-कुरतोली सड़क ग्रामीणों ने निजी प्रयास से बनाई थी। कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए जिला योजना से लोनिवि ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया था। निर्माण के बाद से ही ग्रामीण सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। ग्रामीण विक्रम सिंह, खड़क सिंह, हरीश ...