Champawat News: रेस्टोरेंट से बरामद हुई शराब
चम्पावत, अक्टूबर 27 -- Champawat News: योगेश जोशी, लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक रेस्टोरेंट से सौ पव्वे देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। लोहाघाट के एसओ ओम प्रकाश ने बताया कि स्टेशन बाजार में एक रेस्टोरेंट के काउंटर से सौ पव्वे देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी रविन्द्र कुमार निवासी नरसिंहडांडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसआई कुंदन सिंह बेहरा, धर्मेन्द्र प्रसाद, संजय साहनी, पवन भट्ट शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.