चम्पावत, जुलाई 26 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से सीमांत हरम और सिमल्टा ग्राम पंचायत में आपदा राहत सामग्री का वितरण किया गया। डीएम मनीष कुमार, सीएमओ डॉ.देवेश चौहान के निर्देश पर रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी की उपस्थिति में आपदा राहत सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, सक्रिय सदस्य जनार्दन चिलकोटी तथा जिला आपदा प्रबंधन विभाग से कमलाकांत कापड़ी ने प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। राहत सामग्री प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में बसंती देवी, केसरी देवी, लक्ष्मी देवी, अंबादत्त, अमर सिंह, माता देवी, कलावती देवी, हीरा देवी एवं प्रह्लाद सिंह शामिल रहे। इसके अतिरिक्त टीम ने सिमल्टा गांव पहुंचकर कुछ दिन पूर्व बाघ क...