चम्पावत, सितम्बर 24 -- Champawat News: चम्पावत। बाराकोट के रेगड़ू में चार दिनी दशहरा महोत्सव 17 से 20 अक्तूबर तक हो होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की। ग्रामीणों ने महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक दल उपलब्ध कराने, पेयजल, पर्यटन से आर्थिक सहयोग और बहुउद्देशीय शिविर लगाने और मरोड़ाखान-द्यारतोली- खकोड़ा-मरोड़ाखान-पोखरा शिव मंदिर तक सड़क मरम्मत की मांग की। डीएम से मिलने वालों में दरबान मेहता, वासुदेव ओली, खुशाल मेहता, कल्याण सिंह, कृष्ण मोहन, सुरेश मेहता, मोहन मेहता, गणेश मेहता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...