चम्पावत, अक्टूबर 16 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट के रेगड़ू गांव में तीन दिनी दशहरा महोत्सव शनिवार से शुरू होगा। समिति अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता ने बताया कि शुभारंभ पर महोत्सव स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वासुदेव ओली, खुशाल सिंह मेहता ,कल्याण सिंह, कृष्ण मोहन, सुरेश सिंह मेहता, गणेश सिंह मेहता आदि तैयारियों में जुटे हैं। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...