Champawat News: रूईयां रुद्र महादेव मंदिर में भागवत पुराण कथा शुरू
चम्पावत, जुलाई 31 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जिले रूईयां स्थित श्री रुद्र महादेव मंदिर में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। मंदिर के पुजारी मोहन जोशी, प्रकाश जोशी, नारायण जोशी, राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्य यजमान जगत महर, पीतांबर भट्ट, हरीश भट्ट, कमल सिंह महर, खुशाल सिंह पुजारी के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। सात दिनों तक चलने वाले आयोजन में कथा व्यास गिरीशानंद शास्त्री की ओर से पुराण कथा का वाचन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमल मेहरा, बीडीसी सदस्य दीपा जोशी, आयोजन समिति अध्यक्ष इंदुवर जोशी, प्रीतम महर, शिशुपाल रावत, पूरन सिंह, दिनेश जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.