चम्पावत, अक्टूबर 29 -- Champawat News: लोहाघाट। लोहाघाट निवासी युवा फुटबॉलर नैतिक करायत अंडर-17 एसजीएफआई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता दो नवंबर से आजमगढ़ में होगी। कर्णकरायत निवासी सुरेश करायत और सीमा करायत के पुत्र नैतिक दिल्ली यूथ लीग में उप विजेता रही टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। नैतिक के दादा स्व. मोहन करायत राजपूताना टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके नाना शिवराज महर ने उनका साथ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...