चम्पावत, सितम्बर 26 -- Champawat News: लोहाघाट। चौमेल में रामलीला की तैयारी शुरू हो गई है। पात्रों का अंतिम चयन कर तालीम दी जा रही है। 51 वें वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला में राम, लक्ष्मण और सीता की पात्र महिला कलाकार होंगी। कमेटी ध्यक्ष शिवदत्त जोशी ने बताया कि रामलीला का मंचन 21 अक्तूबर से होगा। बताया कि राम की भूमिका शैलजा बिष्ट, लक्ष्मण की डौली बिष्ट निभाएंगी। जबकि पिछले दो वर्षों से सीता की भूमिका पूजा महर निभा रही हैं। इसके अलावा रावण का अभिनय गणेश बिष्ट, दशरथ का महेश पाठक और विश्वामित्र का अभिनय महेश पाठक करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...