चम्पावत, अगस्त 10 -- Champawat News: लोहाघाट। जय मां झूमाधुरी फुटबाल प्रतियोगिता के खिताब पर राइकोट ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में राइकोट ने चांदमारी को दो-एक से हराया। जीआईसी खेल मैदान में पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में राइकोट के यश करायत,ऋतिक चंद ने गोल मारे। मैच के अंतिम क्षणों में चांदमारी के सक्षम बोहरा ने गोल किया। विजेता टीम को 21 हजार, उप विजेता को 11 हजार रुपये दिए। रेफरी अतुल नाथ, लाइंसमैन गोलू कुंवर, विनोद वाल्मीकि रहे। मुख्य अतिथि दर्जा धारी सुभाष बगौली, प्रमुख महेंद्र ढेक, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, निर्मल माहरा ने पुरस्कार दिए। आयोजन में करन कुंवर, ऋतिक कुंवर, सागर कुंवर और प्रियांशु बिष्ट ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...