चम्पावत, नवम्बर 2 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत यूनिटी कप सीजन फुटबॉल का फाइनल खेला गया। इसमें बाणासुर राजपूत ने ढेक इलेवन को चार गोल से हराया। आयोजक पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और हर्षित फर्त्याल ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार और उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये दिए गए। रेफरी अतुल कार्की, लाइंसमैन यश करायत और अतुल फर्त्याल रहे। यहां नरेश करायत, शांभवी मुरारी, नेहा मुरारी, सुषमा फर्त्याल, आयुष फर्त्याल, सोम करायत, अतुल फर्त्याल, कपिल मुरारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...