Champawat News: यूकेडी बनाएगी प्रदेश को मजबूत राज्य
चम्पावत, अक्टूबर 23 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने खेतीखान पोखरी में जनसंवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान ग्रामीणों को पार्टी की रीति नीति की जानकारी दी। रघुराज सिंह देउपा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में यूकेडी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पुनेठा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का राज उत्तराखंड की जनता ने देख लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार, मंहगाई चरम पर है। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के संभावित प्रत्याशी दरबान सिंह रजवार ने लोगों से यूकेडी का साथ देने की अपील की। कार्यक्रम में शिवराज बोहरा, सूरज माहरा, अशोक सिंह, अमर सिंह, कुंदन सिंह, कमल सिंह, गोविंद बल्लभ, नवीन माहरा, प्रकाश देउपा, सुंदर सिंह, कमल किशोर, नीरज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.