चम्पावत, सितम्बर 28 -- Champawat News: टनकपुर। खराब मौसम की वजह से बंद किए गए मां पूर्णागिरि के कपाट खोल दिए गए हैं। बीते शनिवार को रेड अलर्ट के बाद मंदिर समिति ने मां पूर्णागिरि के धाम अग्रिम समय तक बंद किए थे। मां पूर्णागिरि मंदिर मंदिर के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि सोमवार को मौसम साफ होने के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। बताया कि अब श्रद्धालु चौबीस घंटे मां के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार से रविवार तक श्रद्धालुओं को पूर्णागिरि के मुख्य मंदिर से 500 मीटर आगे काली मंदिर के दर्शन कराने के बाद वापस भेजा गया। कपाट खुलने से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...