चम्पावत, अक्टूबर 27 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत कलक्ट्रेट में दो दिवसीय विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप शुरू हुआ। इसके माध्यम से जनपदवासियों को पासपोर्ट आवेदन और उससे संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने में सुविधा मिलेगी। मोबाइल वैन कैंप से नागरिकों को अपने जनपद में ही पासपोर्ट सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे संबंधित कार्यों के लिए उन्हें अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम होगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...