चम्पावत, जुलाई 12 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मार्ग अवरुद्ध होने के बावजूद चम्पावत दुग्ध संघ की सचल पशुचिकित्सा सेवा ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक पशुपालक की दुधारू गाय का जीवन बचाकर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। धूरा दुग्ध समिति की सदस्या देवकी देवी की दुधारू गाय अचानक दुग्ध ज्वर से पीड़ित होकर जमीन पर गिर पड़ी। गाय की हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी। यह गाय देवकी देवी के परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार होने के कारण पूरा परिवार चिंतित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...