Champawat News: मुख्य मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की मांग
चम्पावत, अगस्त 5 -- Champawat News: टनकपुर। नयागोठ वार्ड के लोगों ने मुख्य सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि कुछ वर्ष पूर्व नयागोठ के मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कर उसे 12 से 14 फिट बनाया गया था। लेकिन कुछ स्थान पर मार्ग की चौड़ाई सिर्फ चार से पांट फिट में छोड़ दी गई थी। रास्ता संकरा होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने सड़क चौड़ा करने की मांग की है। ज्ञापन में सभासद बबीता वर्मा, शुभम बहादुर, मीना देवी, मंजू देवी, विमला देवी, योगेश पांडेय आदि के हस्ताक्षर हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: नपा कार्यालय से महिला अस्पताल तक सड़क जर्जर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.