Champawat News: मिनिस्टीरियल कर्मियों का आंदोलन खत्म हुआ
चम्पावत, अक्टूबर 24 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का आंदोलन खत्म हो गया है। सीईओ ने कार्योजित कर्मियों को मूल तैनाती स्थल में भेजने के आदेश किए। जिसके बाद कर्मियों ने आंदोलन खत्म किया। चम्पावत में एजुकेशन कर्मचारियों का आंदोलन खत्म हो गया है। संगठन जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी और जीवन ओली ने बताया कि पाटी बीईओ कार्यालय में नियम विरूद्ध दिए सत्र लाभ में चल रहे शिक्षक को कार्यमुक्त करने की मांग को लेकर आंदोलन पर थे। बताया कि सीईओ ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Champawat News: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का आंदोलन जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.