Champawat News: मास्टर प्लान के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
चम्पावत, जुलाई 30 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के ग्रामीणों ने मास्टर प्लान लागू करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अगर जल्द मास्टर प्लान के दायरे से दूर नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। पाटन-पाटनी की ग्राम प्रधान नीतू विश्वकर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मास्टर प्लान के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान-2041 तैयार करते समय उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना था कि प्रशासन ने बिना ग्रामीणों की सहमति के ग्राम पंचायत पाटन पाटनी क्षेत्र को मास्टर प्लान में शामिल कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर गांव को मास्टर प्लान के दायरे में रखा गया तो पूरा क्षेत्र प्राधिकरण के अधीन आ जाएगा, जिससे उनकी निजी भूमि पर भी विभिन्न प्रकार की बंदिशें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.