Champawat News: मायावती में 12 से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा
चम्पावत, अक्टूबर 1 -- Champawat News: लोहाघाट। मायावती धर्मार्थ अस्पताल में 12 से 14 अक्टूबर तक निशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर लगेगा। आश्रम के स्वामी एकदेवा नंद महाराज ने बताया शिविर में कोलकाता के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्पंदन भादुरी मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में हृदय रोग, छाती में दर्द, सांस, उच्च रक्तचाप और घबराहट आदि का परामर्श दिया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे से लगेगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.