चम्पावत, जुलाई 12 -- Champawat News: चम्पावत। जनपद में मानसून व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक स्तर पर नालियों की सफाई, झाड़ी कटान एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। लोनिवि लोहाघाट की ओर से सड़क किनारे नालियों की नियमित सफाई कर वर्षा जल की निर्बाध निकासी सुनिश्चित की जा रही है। अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि भारी वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार नालियों की सफाई कराई जा रही है। वर्तमान में खेतीखान बाजार क्षेत्र के समीप नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को मानसून अवधि के दौरान संवेदनशील स्थलों पर नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार क...