चम्पावत, जुलाई 10 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बारिश व अन्य मौसम संबंधित चेतावनी को देखते हुए सभी अधिकारियों को कार्य क्षेत्र पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मानूसन सीजन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार समस्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सभी रेखीय विभागों के फील्ड स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों का आपदा के दौरान अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बने रहना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: नदी-नालों किनारे बसे 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का नोटिस

हिंदी ...